राजसमंद में उदयपुर से केलवा जा रही तेज रफ्तार थार कार का टायर अचानक फट गया। अनकंट्रोल गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। थार लोहे की एंगल तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर रुक गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार तीनों लोगों को चोट नहीं आई। हादसा रविवार (11 अक्टूबर) दोपहर करीब 3 बजे राजनगर थाना क्षेत्र में उदयपुर-गोमती फोरलेन पर बड़ारड़ा के पास हुआ। देखें… हादसे से जुड़ीं तस्वीरें उदयपुर से केलवा जा रही थी थार, अचानक फटा टायर राजनगर पुलिस थाने के ASI लक्ष्मण सिंह के अनुसार, हादसा बीपी पेट्रोल पंप बड़ारड़ा और ईंटों के भट्ठों के बीच हुआ। थार उदयपुर से केलवा की ओर जा रही थी। टायर फटने से ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख सका। डिवाइडर पर चढ़ी थार, 50 मीटर तक तोड़ी लोहे की एंगल टायर फटने के बाद थार सर्विस लाइन के डिवाइडर पर चढ़ गई। लोहे की एंगल तोड़ते हुए कार करीब 50 मीटर आगे जाकर रुकी। इस दौरान ड्राइवर साइड का पीछे वाला टायर भी फट गया। हादसे में कार का आगे का हिस्सा और टायर क्षतिग्रस्त हो गए। थार में सवार तीनों लोग सुरक्षित, मौके पर जुटे लोग ASI लक्ष्मण सिंह ने बताया- थार में तीन लोग सवार बताए जा रहे थे। किसी को कोई चोट नहीं आई। गनीमत रही कि व्यस्त सर्विस लाइन पर चल रहा कोई वाहन या राहगीर थार की चपेट में नहीं आया। घटना के बाद कार सवार लोग गाड़ी लेकर चले गए।