राजसमंद में कुंवारिया पुलिस ने वणाई आश्रम में चंदन के पेड़ काटकर चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर, तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हकीम खां उर्फ छोटू खां और अमजद को गिरफ्तार किया। अलग-अलग टीमों का गठन किया पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और वृत्ताधिकारी राजसमंद नेत्रपाल सिंह के निर्देशन में थाना इंचार्ज पूरण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार गत 1 अगस्त को भाणा निवासी लक्ष्मी लाल ने रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात व्यक्ति रात के समय आश्रम में लगे चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज पूछताछ में वारदात में तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इनमें गुलनवाज, इब्राहिम और शाहरुख शामिल हैं। गिरफ्तार हकीम खां के खिलाफ चोरी के सात और अमजद के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से वारदात और अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।