सवाईमाधोपुर| श्री विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल द्वारा नवरात्रि पर 11 अक्टूबर से मानटाउन क्लब में होने वाली रामलीला की सफलता के लिए बजरिया स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश को निमंत्रण दिया। रामलीला मंचन के शुभारंभ पर 11 अक्तूबर शाम 8 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन होगा। इस दौरान संरक्षक मोहन लाल कौशिक, लालचंद गौतम, संयोजक राजेश गोयल, मुकेश योगी, हरिशंकर सुवालका,पार्षद अशोक जैन, पार्षद सुभाष वर्मा, पवन सैनी, भुवनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों की रामलीला आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर आवश्यक बैठक रविवार शाम 7:30 बजे बजरिया स्थित शिव मंदिर में होगी।