बॉलीवुड एक्टर इब्राहिम खान पटौदी और एक्ट्रेस पलक तिवारी ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व (सवाईमाधोपुर) में टाइगर सफारी की। शुक्रवार सुबह सफारी के लिए जोन नंबर-5 में गए। इस दौरान 15-20 मिनट तक भालू की साइटिंग भी हुई। इब्राहिम ने रणथंभौर को बेहद खूबसूरत बताते हुए अपने पुराने अनुभव भी साझा किए। कहा-वह पहले परिवार के साथ यहां आ चुके हैं। पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है। रणथंभौर पहुंचे इब्राहिम-पलक, होटल बृजतारा में ठहरे बॉलीवुड एक्ट्रेस सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम खान पटौदी गुरुवार शाम रणथंभौर पहुंचे। उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी अभिनेत्री पलक तिवारी भी मौजूद थीं। दोनों यहां होटल बृजतारा में ठहरे हुए हैं। शुक्रवार सुबह इब्राहिम और पलक ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-5 में टाइगर सफारी की। इस दौरान दोनों ने रणथंभौर के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया। पलक ने भालू देखने की इच्छा जताई, 15-20 मिनट हुई साइटिंग शुक्रवार सुबह सफारी के दौरान इब्राहिम खान पटौदी और पलक तिवारी काफी उत्साहित नजर आए। जंगल की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण ने दोनों का ध्यान आकर्षित किया। सफारी के दौरान पलक ने गाइड से भालू देखने की इच्छा जताई। उनकी यह फरमाइश भी पूरी हो गई और जंगल में भालू दिखाई दिया। दोनों को करीब 15-20 मिनट तक भालू की साइटिंग हुई। भालू को देखकर पलक और इब्राहिम काफी उत्साहित नजर आए। सफारी के दौरान इब्राहिम ने रणथंभौर से जुड़े अपने पुराने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले अपने पूरे परिवार के साथ रणथंभौर आ चुके हैं। उन्होंने रणथंभौर टाइगर रिजर्व को बेहद खूबसूरत जगह बताते हुए कहा कि यहां आकर मन खुश हो जाता है। उन्होंने जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के वातावरण की भी सराहना की। 2019 में भी रणथंभौर आया था पटौदी परिवार पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्ष 2019 में भी पटौदी परिवार रणथंभौर आया था। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने 8 दिसंबर 2019 को रणथंभौर नेशनल पार्क में अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उनके साथ बेटे सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बेटी सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित परिवार के अन्य सदस्य भी रणथंभौर पहुंचे थे। अब करीब सात साल बाद पटौदी परिवार की अगली पीढ़ी एक बार फिर रणथंभौर पहुंची है।