रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ T-108 (जय) की सेहत में सुधार हुआ है। चेहरे के पास चोट के निशान दिखाई देने के बाद से वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। फील्ड टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाघ को ट्रैक किया। अब बाघ सामान्य रूप से विचरण करता दिखाई दिया है। T-108 की स्थिति में हुआ सुधार वन विभाग के अनुसार, वर्तमान में बाघ T-108 की स्थिति में काफी सुधार देखा गया है। वह अब सामान्य रूप से घूम रहा है। वन विभाग की फील्ड टीम उसकी गतिविधियों और स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं, पशु चिकित्सा टीम भी उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। दूसरे नर बाघ से संघर्ष की जताई गई थी आशंका रणथंभौर के प्रमुख बाघों में शामिल T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान दिखाई देने के बाद उसके किसी अन्य नर बाघ से टेरिटोरियल फाइट की आशंका जताई गई थी। हालांकि, उसे चोट लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग बाघ की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगातार निगरानी कर रहा है। टीम उसकी गतिविधियों का आकलन करती रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जा सकें। फिलहाल बाघ का सामान्य रूप से विचरण करना राहत की बात है।