राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 874 पदों पर मुकाबला दिलचस्प है। सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा धारकों के 32 पदों पर है। इन पदों के लिए 6655 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक पद के लिए 208 अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं सिविल डिग्री धारकों के 470 पदों के लिए 25,739 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इस श्रेणी में एक पद पर 55 अभ्यर्थियों के बीच ही मुकाबला होगा। इस प्रकार है मुकाबला 32 पदों पर 6655 अभ्यर्थी, कड़ा मुकाबला पीएचईडी में जेईएन (मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा धारकों) के 32 पदों पर भर्ती हो रही है। इन पदों के लिए कुल 6655 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी प्रत्येक पद पर 208 अभ्यर्थियों का मुकाबला रहेगा। इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जेईएन सिविल डिग्री में ज्यादा आवेदन सिविल जेईएन डिग्रीधारक के कुल 470 पदों पर भर्ती हो रही है। इन पदों में पीडब्ल्यूडी के 351 पद, जल संसाधन के 72 पद और पीएचईडी के 47 पद हैं। जेईएन डिप्लोमा के 15 हजार आवेदन {सिविल डिप्लोमा धारकों के 372 पदों के लिए 15,082 आवेदन हुए हैं। इन पदों में पीडब्ल्यूडी के 42 पद, जल संसाधन के 179 पद और पीएचईडी के 151 पद हैं। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इस भर्ती की परीक्षा अगले साल फरवरी में प्रस्तावित है।