रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (पूर्व-स्नातक) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 17 सितंबर को आयोजित सीईएन संख्या 7/2025 सीबीटी परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र, उनके द्वारा दिए गए उत्तर और उत्तर कुंजी देखने की सुविधा उपलब्ध कराई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है। यह लिंक 30 सितंबर को रात 11:55 बजे तक सक्रिय रहेगा। ऐसे दर्ज करा सकेंगे आपत्ति रेलवे ने अभ्यर्थियों को प्रश्नों, विकल्पों और उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर कुंजी में त्रुटि नजर आती है तो वह निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। आपत्ति सही पाई तो रिफंड होगा भुगतान रेलवे के अनुसार यदि अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाई जाती है तो संबंधित प्रश्न के लिए जमा किया गया शुल्क, लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद, उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया है