बारां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सोमवार को विद्यार्थी पथ संचलन निकाला। यह संचलन खेल संकुल मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य रास्तों से गुजरा और वहीं खत्म हुआ। इसमें कक्षा 5 से 12 तक के सैकड़ों विद्यार्थी पूरी यूनिफॉर्म में शामिल हुए। संचलन गुरुद्वारा, चौथ माता मंदिर, दृष्टि कोचिंग क्लासेस, हॉस्पिटल रोड, धर्मादा चौराहा, शास्त्री मार्केट, कर्मा जी की गली, इंदिरा मार्केट, प्रताप चौक, स्टेशन रोड, चार मूर्ति चौराहा और कोटा रोड से होकर गुजरा। रास्ते में लोगों ने अनुशासन की तारीफ की। जिला सह कार्यवाह दीपक ने बताया कि संघ की विद्यार्थी शाखा संस्कार बनाने का केंद्र है। यहां खेल और अलग-अलग कार्यक्रमों से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। शाखा से विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि संघ पिछले 100 सालों से हिंदू समाज को एकजुट कर रहा है। आज की युवा पीढ़ी भी शाखाओं से जुड़ रही है। अनुशासित और संस्कारवान विद्यार्थी ही देश के अच्छे भविष्य की नींव हैं।