भरतपुर। भरतपुर के पुरोहित मौहल्ला स्थित श्रीनाथ मंदिर में श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी पर श्रीनाथ महाराज और शिवालय की विशेष पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक तथा पंचामृत अभिषेक कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्हैयालाल ने अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर संयोजक रोहित राजपूत ने बताया कि सुबह मंजीरा, झालर और शंखनाद के बीच ध्वज-पताका के साथ भजन संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी और मंदिर परिक्रमा निकाली गई।