सवाईमाधोपुर| राठौर तेलियान साहू समाज वेलफेयर सोसायटी की जिला कार्यकारिणी की मंडी रोड स्थित होटल में बैठक हुई। इसमें 27 सितंबर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की और विभिन्न कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला प्रवक्ता योगेश साहू खेरदा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह आलनपुर सर्कल स्थित मैरिज गार्डन में होगा। समारोह में जिले के 10 वीं व 12 वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के साथ सामाजिक क्षेत्र, राजकीय सेवा तथा नीट और जेईई मैन 2026 में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह को सफल और यादगार बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष योगेश साहू, सचिव शंकर लाल, कोषाध्यक्ष हरीश साहू, उपाध्यक्ष रामदयाल राठौर, तहसील अध्यक्ष सवाई माधोपुर ओमप्रकाश राठौर, नगर अध्यक्ष तेजमल रोशनपुरा, संगठन सचिव राजकुमार, संगठन सहसचिव जितेंद्र राठौर, उपकोषाध्यक्ष विष्णु सुजेडिया, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण सुजेडिया, शंकर घुमड़, देवेंद्र खिजुरी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।