भरतपुर| सखी एंजेल्स संस्था की ओर से सावन के अवसर पर तीज उत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कि तीज महिलाओं के लिए परंपरा, उल्लास और सामूहिकता का पर्व है। कार्यक्रम संयोजिका प्रीति कंसल और सुषमा सिंघल ने सदस्यों का गजरा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों से कार्यक्रम में उत्साह बना रहा। सांस्कृतिक सत्र में महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर तीज के पारंपरिक स्वरूप को जीवंत किया। सरप्राइज गतिविधियों में अनु अरोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्था सचिव तरुणा आर्य ने बताया कि फन गेम की विजेता सजल बंसल रहीं। अंत में महिलाओं ने झूला झूलकर सावन की खुशियां साझा कीं और उत्सव को यादगार बनाया।