सलूम्बर में शुक्रवार को बिजली विभाग परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान किया और झाड़ू लगाई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सहायक अभियंता सलूम्बर की टीम ने श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभाग के तकनीकी और मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भाग लिया। कनिष्ठ अभियंता शरीक आजमगढ़, कुणाल जैन और संदीप मीणा सहित विभाग के अधीन कार्यरत कर्मचारियों ने परिसर की सफाई की। नगर परिषद ने संभाली कचरा निस्तारण की जिम्मेदारी अभियान के दौरान नगर परिषद के कार्मिक भी मौके पर मौजूद रहे। बिजली विभाग परिसर से एकत्रित कचरे को नगर पालिका के ट्रैक्टर में भरकर तुरंत मौके से हटाया गया। इसके बाद कचरे को डंपिंग यार्ड पहुंचाकर उसका निस्तारण किया गया। इससे सफाई के बाद परिसर में दोबारा गंदगी जमा नहीं हुई। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कार्यालय परिसर स्वच्छ रहने से कार्यस्थल का वातावरण बेहतर होता है। साथ ही आमजन के बीच भी स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश जाता है। विभाग की ओर से परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र को भी साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। साथ ही कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई।