सलूंबर अनंत चतुर्दशी के साथ शुक्रवार को देर रात सलूंबर शहर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव का उत्सवी समापन हुआ।शहर से लेकर गांवों तक गणपति बप्पा की विदाई के लिए भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं।‘गणपति बप्पा मोरियाअगले बरस तू जल्दी आ’के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके और बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। सलूंबर शहर में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए।श्री बड़ा गणपति मंदिर पहुंचने पर विशेष श्रृंगार से सुसज्जित गणपति प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।मंदिर मंडल की ओर से महाआरती की गई।इसके बाद महाभोग प्रसाद का वितरण हुआ,जिसे लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रास्तेभर जयकारे,ढोल-ताशे और शौर्य प्रदर्शन शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।जगह-जगह युवाओं ने व्यायाम एवं शौर्य प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान खींचा।डीजे और ढोल-ताशों की गूंज के बीच युवा ‘गणपति बप्पा मोरिया’के जयकारे लगाते हुए नाचते नजर आए।सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही और श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के सेरिंग तालाब पहुंचने पर विधि-विधान से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।शहर के आसपास के गांवों में भी गणपति प्रतिमाओं की शोभायात्राएं निकाली गईं।जिलेभर में तालाबों,नदियों और अन्य जलाशयों में श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गांधी चौक पर देर रात तक आतिशबाजी गणपति विसर्जन के उपलक्ष्य में सिद्धिविनायक पटेलवाड़ा ग्रुप एवं चंद्रशेखर आजाद मोहल्ला ग्रुप की ओर से गांधी चौक पर भव्य आतिशबाजी की गई।देर रात तक गांधी चौक रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाता रहा।यहां बड़ी संख्या में महिला,पुरुष, युवा और बुजुर्ग पहुंचे।आतिशबाजी देखने के लिए देर रात तक भारी भीड़ जमा रही। गणेशोत्सव के दस दिनों तक शहर और गांवों में जगह-जगह गणपति पंडालों में धार्मिक आयोजन हुए।अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के साथ उत्सव का समापन हुआ।बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर जल्दी आने की कामना की। माहौल में उत्साह के साथ विदाई की भावुकता भी नजर आई।