बूंदी. त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा दल ने मिठाई की दुकानों पर जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। शुद्ध आहार व मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में जांच की गई। माहेश्वरी स्वीट्स से दूध बर्फी का नमूना लिया गया। वहीं, गाड़मल बाबूलाल दुकान से मलाई बर्फी और मावा के लड्डू के नमूने लिए गए। टीम ने दूसरे मिष्ठान भंडारों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्थाएं जांची।