राजस्थान के 4 व्यापारियों की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। चारों जालोर जिले के सांचौर और भीनमाल क्षेत्र के रहने वाले थे। उनका मुंबई में कारोबार है। चारों व्यापारी कार से मुंबई से गुजरात के पाटण जिले के प्रसिद्ध शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ के दर्शन के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार कार हाईवे की इमरजेंसी लेन में खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर कामरेज पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे चारों शवों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान भीनमाल के नासोली निवासी प्रवीण जैन, कोरा गांव निवासी संजय जैन, हाड़ेचा निवासी जयंती लाल पुत्र चुनीलाल जैन और हाड़ेचा निवासी पोपटलाल पुत्र जीतमल जैन के रूप में हुई है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कामरेज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। मृतकों के परिजन देर रात तक हॉस्पिटल पहुंचे। मुंबई से शंखेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे सूरत जिला एसपी राजेश गढ़िया ने बताया- मुंबई से टाटा हैरियर कार से 4 व्यापारी पाटण जिले के शंखेश्वर स्थित प्रसिद्ध शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ के दर्शन के लिए जा रहे थे। डिगस गांव की सीमा में ताप्ती नदी के ब्रिज से आगे हाईवे की बाईं ओर इमरजेंसी लेन में डंपर खड़ा था। तेज रफ्तार कार डंपर में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन सूरत के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर में तकनीकी खराबी थी। हादसे में भीनमाल के नासोली निवासी प्रवीण जैन, कोरा गांव निवासी संजय जैन, हाड़ेचा निवासी जयंती लाल पुत्र चुनीलाल जैन और हाड़ेचा निवासी पोपटलाल पुत्र जीतमल जैन की मौत हुई है। इनका मुंबई में कारोबार है। प्रवीण का मोबाइल एसेसरीज और संजय जैन की मिक्शर ग्राइंडर कंपनी है। चारों व्यापारी पिछले कई सालों से पूर्णिमा पर शंखेश्वर जैन मंदिर दर्शन करने के लिए जाते थे। --- ये भी पढ़ें- 3 साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत: 10 फीट तक घिसटते हुए गया, दुकान से दौड़कर सड़क पर पहुंचा खेलते-खेलते दौड़कर सड़क पर पहुंचे 3 साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। गाड़ी के आगे का टायर मासूम के ऊपर से निकल गया। इसके बाद बच्चा पीछे के टायर में फंसकर 10 फीट तक घिसटते हुए चला गया। हादसे में उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)