सपोटरा में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने से पहले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के कई रास्तों से निकले। शहरवासियों ने जगह-जगह उनका माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी को पदभार दिलवाया। इस दौरान नगरपालिका के कर्मचारियों ने दोनों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने कहा कि सपोटरा के हर तरफ के विकास के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा। उन्होंने सफाई व्यवस्था के साथ बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। शहर के विकास के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।