नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा कांग्रेस की ओर से अपना अपना बोर्ड बनाने के लिए मशक्कत की जा रही है। वहीं दोनों पार्टियों के पदाधिकारी चुनाव में ताल ठोकने के लिए तैयारियों में है। इसी कड़ी में दोनों पार्टियों की ओर से टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों से आवेदन लिये गए है। दोनों पार्टियों से टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। इसी बीच के कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार शाम पांच बजे तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। बीजेपी ने जारी नहीं की उम्मीदवारों की सूची वहीं भाजपा की ओर से अभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। इस लिस्ट में सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों से कांग्रेस से करीब 192 उम्मीदवारों ने टिकट मांगे है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई लिस्ट में सर्वाधिक आवेदन वार्ड नंबर 37 से किए गए है। जबकि जिनके नामों पर अब पार्टी की ओर से विचार विमर्श किया जाएगा। जिसके बाद यहां कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।