सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में 231 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। सुबह 8 बजे से साढ़े दस बजे तक साहू नगर स्कूल में मतगणना का दौर चला। जिसके बाद 9 बजे से एक-एक कर चुनावी नतीजे सामने आने लगे और साढ़े दस बजे तक सवाई माधोपुर नगर परिषद की तस्वीर साफ हो गई। यहां परिणामों में भाजपा को नगर परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है। वार्ड नंबर 14 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही पूर्व सभापति सुनील तिलकर की पत्नी भोमेश देवी चुनाव हार गईं। वहीं वार्ड नंबर 2 में रिकाउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुनील महावर को भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार महावर को 12 वोटों से हराकर विजयी घोषित किया गया। जिले के साहू नगर स्कूल में मतगणना शुरू होने से पहले सुबह करीब साढ़े सात बजे स्ट्रॉन्ग रूम का ताला खुलवाया गया। सवाई माधोपुर नगर परिषद के लिए पहले चरण में 9 सितंबर को मतदान हुआ था। नगर परिषद क्षेत्र में 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। वार्ड नंबर 18, 22, 55 और 56 में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर थी। यहां भाजपा नेताओं के करीबी और कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद से ही सवाई माधोपुर में भाजपा और कांग्रेस ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी थी। अब चुनावी नतीजों के बाद बाड़ेबंदी के समीकरण भी बदलेंगे। हारने वाले प्रत्याशियों की घर वापसी होगी, जबकि जीतने वाले प्रत्याशी सभापति के लिए मतदान करेंगे। अब पढ़िए कौन जीता सवाई माधोपुर नगर परिषद पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी… राजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज:भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला राजस्थान की 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं का रिजल्ट आज:35 हजार उम्मीदवारों का फैसला होगा; नतीजों के बाद सभापति-अध्यक्षों के लिए होगी जोर आजमाइश