सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के तहत ग्राम पंचायत स्तर के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया आज पूरी हो गई है। जिला स्तर पर पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद अब ग्राम पंचायत स्तर के पदों की तस्वीर साफ हो गई है। जिले में कुल 262 ग्राम पंचायतें और 262 सरपंच पद हैं। इन सरपंच पदों के साथ ग्राम पंचायतों के 2596 वार्ड पंच पदों का आरक्षण भी गुरुवार को निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया हुई है। इस दौरान चौथ का बरवाड़ा लॉटरी प्रक्रिया दौबारा की गई। 8 पंचायत समितियों में होगी प्रक्रिया सवाई माधोपुर जिले में कुल 8 पंचायत समितियां हैं। इन पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की संख्या और उनके क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग पंचायत समितियों में सरपंच पदों का आरक्षण तय हुआ है। सवाई माधोपुर पंचायत समिति में सरपंचों का आरक्षण…. बौंली पंचायत समिति में सरपंचों का आरक्षण.… मलारना डूंगर पंचायत समिति में सरपंचों का आरक्षण... खंडार पंचायत समिति में सरपंचों का आरक्षण... गंगापुर सिटी पंचायत समिति में सरपंचों का आरक्षण… बामनवास पंचायत समिति में सरपंचों का आरक्षण…. पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में सरपंचों का आरक्षण… पंचायत समिति वजीरपुर में सरपंचों के आरक्षण की स्थिति…