सवाई माधोपुर के पुराने शहर में रविवार को कालिका पेट्रोलिंग टीम ने 2 जगह कार्रवाई करते हुए 5 मनचलों को गिरफ्तार किया। गरबा, डांडिया और प्रमुख आयोजनों वाले स्थलों पर कालिका पेट्रोलिंग टीमों की विशेष तैनाती की गई है। मनचलों और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात किए गए हैं। भैरू दरवाजे के पास 3 मनचले गिरफ्तार कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पुराने शहर में भैरू दरवाजे के पास कार्रवाई करते हुए मनीष (24) पुत्र हुकुम मीणा निवासी बिजलपुर, सौरभ (25) पुत्र राजाराम मीणा निवासी वजीरपुर और प्रवीण (24) पुत्र बद्री मीणा निवासी वजीरपुर को गिरफ्तार किया। नवरात्र मेले में महिला पुलिसकर्मियों को मारी कोहनी शहर के बांकी माता मंदिर में नवरात्र के दौरान नौ दिन तक मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रहती है। मेले में भीड़ के दौरान कालिका टीम की महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात थीं। इसी दौरान दो युवकों ने टीम की महिला पुलिसकर्मियों को ही कोहनी मार दी। इसके बाद टीम ने पृथ्वी (19) पुत्र राम संगत निवासी हरिजन बस्ती और चंदू पुत्र बबलू हरिजन निवासी हरिजन को गिरफ्तार कर लिया।