सवाई माधोपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सवाई माधोपुर के अजनोटी जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को प्रातः 7 बजे से 11ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने बताया कि 33 केवी अजनोटी, नींदड़दा, पढ़ाना, रईथा, सूरवाल, लोरवाड़ा और पचीपल्या जीएसएस से जुड़े फीडरों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण अजनोटी, नींदड़दा, पढ़ाना, रईया, सूरवाल, मैनपुरा, खाटकलां, सैलू, जड़ावता, दुब्बी बनास, सीनोली, मऊ, पुसोदा, धनोली, सुनारी, जटवाड़ा कलां, लोरवाड़ा, पचीपल्या सहित आसपास के गांवों की विद्युत सप्लाई साढ़े 4 घण्टे के लिए बंद रहेगी।