UGC एक्ट रोलबैक की मांग को लेकर शुक्रवार शाम सवाई माधोपुर में सवर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। आलनपुर स्थित एक निजी गार्डन में हुई बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सवर्ण समाज से एकजुट होकर यूजीसी एक्ट के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान किया। यूजीसी एक्ट रोलबैक जिला सवाई माधोपुर के प्रभारी प्रभात जैन ने बताया कि यूजीसी रोलबैक को लेकर 2 सितंबर को बैठक आयोजित की जानी थी। हालांकि, निकाय चुनाव के चलते जिले में धारा 144 लागू होने के कारण बैठक आयोजित नहीं हो सकी थी। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत जैन, रामबाबू सिंघल, रामबाबू शर्मा, अनिल जैन, रामावतार मित्तल, राजकुमारअग्रवाल, गिर्राज अग्रवाल और मोहन मंगल सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने और आगामी समय में आंदोलन को और मजबूती देने पर चर्चा की। बैठक के दौरान सवर्ण समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट के विरोध में समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आकर अपनी बात मजबूती से रखने की आवश्यकता है। इस दौरान आगामी दिनों में आंदोलन को लेकर रणनीति बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर भी चर्चा की गई।