सवाई माधोपुर में गर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउन के संयोजन में 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन 17 और 19 साल के आयुवर्ग के खिलाड़ियों के लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चंद्रशेखर जोशी ने बताया- शुक्रवार को अलग-अलग मैदानों पर सुबह 6:30 बजे से शुरू हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया और शानदार खेल दिखाया। सुबह की पारी में पांच मैदानों पर कुल 39 मुकाबले हुए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया- खिलाड़ियों और उनके साथ आए सदस्यों के लिए आवास, भोजन और आवागमन सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जा रही हैं। शुक्रवार शाम को भोजन मंत्री की टीम की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कार्मिकों के लिए शुक्रवार शाम भोजन की व्यवस्था स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की टीम के सदस्य राजेश गोयल, रामहरि चौधरी और दीपक मीणा की ओर से की गई। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार शर्मा और निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राउमावि आलनपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने विभिन्न मैदानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। ये रहे प्रमुख परिणाम