सवाई माधोपुर |जिले के युवा क्रिकेटर रक्षित श्रीमाल का राजस्थान की 20 सदस्यीय संभावित अंडर-19 टीम में उनका चयन हुआ। राज्यस्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता के अभ्यास मैचों में रक्षित ने शानदार बैटिंग करते हुए 151 रन बनाए और प्रदेश के टॉप-3 स्कोररों में जगह बनाई। इस प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं ने उन्हें संभावित 20 में शामिल किया। राजस्थान की टीम 8 अक्टूबर को राजकोट में मध्य प्रदेश (इंदौर) के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। कोच सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि रक्षित ने लगातार मेहनत और प्रदर्शन से यह मुकाम पाया है।