उन्हैल| कस्बे में रविवार को घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में घरों में घट स्थापना की। विभिन्न पांडालों में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पहले दिन से कस्बे में धार्मिक गतिविधियां बढ़ीं। नवरात्र को लेकर अलग-अलग स्थानों पर पांडाल तैयार किए गए हैं। नागेश्वर मंदिर प्रांगण, इंदिरा कॉलोनी और बागरी मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में घट स्थापना हुई। नौ दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु व्रत-उपवास रखेंगे और माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करेंगे। घरों में भी पूजा-पाठ शुरू हो गया है।