रक्षाबंधन पर जिला पुलिस प्रशासन, श्रीगंगानगर की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में 'रक्षा का वचन' कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने एसपी हरीशंकर सहित पुलिसकर्मियों को राखियां बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। कार्यक्रम में कालिका यूनिट, महिला आत्मरक्षा ट्रेनर, महिला कॉन्स्टेबल, ब्रह्मकुमारीज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। इन महिलाओं को उन प्रयासों के लिए नवाजा गया, जो वे लगातार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कर रही हैं। रक्षा का कवच एसपी हरीशंकर ने कहा- राजस्थान में पुलिस द्वारा पहली बार 'रक्षा का कवच' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो पूरी तरह महिलाओं की सुरक्षा को समर्पित है। पुलिस हर दिन 24 घंटे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तैयार रहती है। लेकिन रक्षाबंधन के दिन उन महिलाओं का खास सम्मान किया जाता है, जो बिना थके महिला सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही हैं। यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के साथ मिलकर महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने का प्रयास है। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और महिलाओं ने मिलकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।