सीकर‌ के जिला‌ खेल स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन शुक्रवार को सीकर ग्रामीण और जयपुर ग्रामीण के 610 युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती रैली में सीकर और जयपुर जिले के करीब 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। जयपुर आर्मी हेड क्वार्टर की ओर से आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता बरत रहा है। ये भर्ती रैली 23 अक्टूबर तक चलेगी। रैली के तीसरे दिन 620 युवा 400 मीटर के ट्रैक पर दौड़ लगाएंगे। भर्ती में 12,270 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे आर्मी‌ रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया कि सीकर के जिला खेल स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में जयपुर व सीकर जिले के साथ-साथ झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर एआरओ भर्ती क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों का तिथि व क्षेत्रवार किया जाएगा। भर्ती रैली में कुल 12,270 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। युवा स्टेडियम के पास गुजार रहे रात निदेशक (कर्नल) हरीश चंद्र ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को सीकर जिले के दांतारामगढ़, धोद, खंडेला और नेछवा क्षेत्र के 620 अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे। सीकर समेत शेखावाटी के चूरू व झुंझुनूं के युवाओं को काफी समय बाद अग्निवीर के जरिए सेना में भर्ती का मौका मिला है। युवा नंबर आने से एक रात पहले ही सीकर पहुंच रहे हैं और जिला स्टेडियम के आसपास ही रात बिता रहे हैं।