सीकर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, बारिश के दौरान सड़क पर होने वाले जलभराव और चैंबर निर्माण के बाद जमा मिट्टी जैसी समस्याओं पर कार्रवाई कर लोगों को राहत दी गई है। फतेहपुर रोड से पिपराली रोड तक जलभराव की समस्या का समाधान कराने पर एईएन वाजिद अहमद को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर' फतेहपुर रोड से एक जागरूक नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि बारिश होते ही फतेहपुर रोड से पिपराली रोड तक सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन वाजिद अहमद ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से जलभराव की समस्या का समाधान करवाया। इससे सड़क पर पानी जमा होने की समस्या दूर हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए एईएन वाजिद अहमद को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। चैंबर निर्माण के बाद जमा मिट्टी का ढेर हटाया पुलिस लाइंस से चंचल कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि नगर परिषद की ओर से चैंबर बनाया गया था, लेकिन निर्माण के बाद निकली मिट्टी का ढेर मौके से नहीं हटाया गया। करीब दो महीने से मिट्टी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी का ढेर हटवा दिया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... रोड लाइट नहीं होने से इलाके में अंधेरा पैराडाइज सिटी से राजेंद्र कुमार मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने जल्द रोड लाइट लगवाने की मांग की है। सीवर की सफाई के बाद नहीं उठाया कचरा सबलपुरा, फतेहपुर रोड से मोहम्मद वसीम ने समस्या पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी में काफी कचरा फैला हुआ है। सीवर की सफाई के बाद निकला कचरा भी मौके से नहीं उठाया गया है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कचरा हटवाकर सफाई कराने की मांग की है। जमा कचरे के ढेर से लोग परेशान सूरजपोल गेट से हीरालाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी समय से कचरे का ढेर जमा है। नियमित सफाई नहीं होने से आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कचरा हटवाकर नियमित सफाई कराने की मांग की है। चार-पांच महीने से पानी की पाइपलाइन में लीकेज तिरुपति नगर, सीकर रोड से ताराचंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है। पिछले चार-पांच महीने से यह समस्या बनी हुई है। लगातार पानी बहने से सड़क पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन लीकेज जल्द ठीक कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 2.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 3.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान 4.'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 5.सीकर में जनभागीदारी से बदली तस्वीर:'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन में आया प्रशासन, PHED ने सुधारी पेयजल व्यवस्था 6.सीकर में पुलिया और लीकेज की समस्या हुई दूर:तो सबलपुरा में करंट का डर और सालासर रोड पर गंदे पानी की समस्या जारी 7.पेयजल आपूर्ति की समस्या का हुआ समाधान:जलभराव, खराब सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोग परेशान 8. एईएन वाजिद अहमद बने आज 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, पाइपलाइन लीकेज, कचरा और नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं भी आईं सामने 9.एईएन विकास बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली लाइन, जलभराव, नाली की सफाई और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.सीकर की जनता कॉलोनी में रास्ते से हटा अतिक्रमण:बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोगों को मिली राहत, 'भास्कर समाधान' पर आई शिकायतों पर हुआ एक्शन