सीकर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, पेयजल पाइपलाइन और टूटी सड़क की समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत भी दी गई है। माधव विहार कॉलोनी में टूटी पाइपलाइन को ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने पर एईएन विकास मिश्रा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' माधव विहार कॉलोनी से संजय बारी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पाइपलाइन टूट जाने के कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई रुक गई थी। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन विकास मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से पाइपलाइन को ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। टूटी सड़क और अतिक्रमण की समस्या हुई दूर शिवसिंहपुरा, हाउसिंग बोर्ड से संजय बारी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क काफी समय से टूटी हुई है। सड़क खराब होने के कारण रास्ते में अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ रही थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... सड़क किनारे से गुजर रहे तार से हादसे का खतरा कंवरपुरा रोड से शशिकांत मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क के पास से बिजली के तार गुजर रहे हैं। तारों की स्थिति के कारण यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तारों को सुरक्षित करने की मांग की है। पूरी सड़क पर रोड लाइट नहीं, रात में अंधेरा पालवास रोड से भंवरलाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पूरी सड़क पर एक भी रोड लाइट नहीं लगी हुई है। इससे रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने रोड लाइट लगवाने की मांग की है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरे में क्षेत्र श्री कल्याण सिंह सर्किल से राघव ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। लाइट बंद होने से रात के समय इलाके में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। डीपी फॉल्ट के बाद सड़क खुदी, निर्माण अब तक अधूरा सुभाष चौक से राहुल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि श्याम टावर के सामने करीब एक महीने पहले डीपी फॉल्ट हो गई थी। इसके बाद सड़क को खोदा गया, लेकिन निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं किया गया है। सड़क खुदी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 2.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 3.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 4.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान 5.'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 6.सीकर में जनभागीदारी से बदली तस्वीर:'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन में आया प्रशासन, PHED ने सुधारी पेयजल व्यवस्था 7.सीकर में पुलिया और लीकेज की समस्या हुई दूर:तो सबलपुरा में करंट का डर और सालासर रोड पर गंदे पानी की समस्या जारी 8.पेयजल आपूर्ति की समस्या का हुआ समाधान:जलभराव, खराब सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोग परेशान 9. एईएन वाजिद अहमद बने आज 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, पाइपलाइन लीकेज, कचरा और नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं भी आईं सामने 10.एईएन विकास बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली लाइन, जलभराव, नाली की सफाई और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं आई सामनें