सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें टूटी नाली-सड़क, बिजली के नीचे लटकते तार और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' सुभाष चौक से आम नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 14 और 20 के बीच नाली का फेरो कवर टूटा हुआ है। टूटे कवर के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी और हादसा होने का खतरा भी बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन पिंकी मीणा ने कार्रवाई करवाते हुए टूटे कवर की समस्या का समाधान करवा दिया। इस कार्य के लिए जेईएन पिंकी मीणा को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। रोशनगंज मोहल्ले में खराब लाइटें हुईं ठीक रोशनगंज मोहल्ले से एडवोकेट आदिल गौरी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली में लगी 5 से 6 स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं। इसके कारण रात के समय गली में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए खराब लाइटों की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... महाराजा कॉलोनी में टूटी नाली और सड़क, हादसे की आशंका राधाकिशनपुरा स्थित महाराजा कॉलोनी से नदीम खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली और सड़क दोनों टूटी हुई हैं। खराब स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी नाली और सड़क से हादसा होने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली और सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। बिसयतियन मोहल्ले में घर के गेट के पास नीचे लटक रहे बिजली के तार बिसयतियन मोहल्ले से सुधीर शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के बाहर गेट के पास बिजली के तार काफी नीचे आ गए हैं। नीचे लटकते तारों से लोगों को खतरा बना हुआ है। खासकर घर से बाहर निकलने और वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए यह परेशानी का कारण है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:15 दिन बाद हुआ कचरे का समाधान, रोड लाइट भी सुधरी, नाले की सफाई, टूटी रोड पर अब भी एक्शन का इंतजार 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें