सीकर में एक 21 साल की युवती के साथ रेप करने के का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी। मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 21 अगस्त को रेप की घटना के बाद युवती डरी-सहमी और परेशान नजर आई। घरवालों को जब वह परेशान नजर आई तो उन्होंने युवती से पूछा। इसके बाद युवती ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। AI इमेज से समझिए मामला परिजनों को सुनाई आपबीती युवती के पिता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि किसी शादी समारोह में उनकी बेटी की मुलाकात किसी दूसरे जिले के रहने वाले एक युवक से हुई। इस दौरान युवक ने नंबर लेकर उनकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी थी। इस दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दी बाद में आरोपी पीड़िता को अश्लील फोटो वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान युवक ने उनकी बेटी को मिलने के बहाने बुलाया, जहां जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि इस बारे में वह सबको बता देगा। डर के मारे युवती चुप रही। रेप के बाद आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच इंस्पेक्टर रैंक के ऑफिसर कर रहे हैं। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।