सीकर में दीपावली के त्योहार पर बिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इसके तहत मंगलवार को शहर के 2 बिजली फीडरों से जुड़े कई मोहल्लों और बाजार में 5 घंटे बिजली कटौती होगी। बिजली डिस्कॉम के अनुसार- 11 केवी इंडस्ट्रीयल एरिया फीडर नंबर 3 और 11 केवी पोस्ट ऑफिस फीडर पर रख-रखाव और पेड़-पौधों की छंटाई की जाएगी। 6 बजे से 11 बजे तक विभागीय अधिकारियों ने बताया- 11 केवी इंडस्ट्रीयल एरिया फीडर नंबर 3 से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान ITI कॉलेज मैदान से लेकर बस डिपो, बजरंग कांटा के आसपास का क्षेत्र, शांति नगर, हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर के पास और इनसे सटे आसपास के इलाकों में 5 घंटे तक पावर कट रहेगा। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक इसी प्रकार 11 केवी पोस्ट ऑफिस फीडर के रख-रखाव कार्य के कारण इससे जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते शहर के जाट बाजार, अजमेरी बस स्टैंड तथा पोस्ट ऑफिस के इलाकों में 5 घंटे तक पावर कट रहेगा।