सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई, नाली और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। भास्कर समाधान पर समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से कई मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी समाधान की राह देख रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' शेखपुरा मोहल्ला से शाहिद ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है। जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद जेईएन पिंकी मीणा ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करवाई और मौके पर जमा कचरा हटवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली और सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ। समस्या का समाधान करवाने के लिए आज की ‘स्टार ऑफिसर’ जेईएन पिंकी मीणा बनीं। बस डिपो में जलभराव की समस्या का हुआ समाधान तेवीपुरा तिराहा, शांति नगर से मनीष प्रजापति ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि सीकर बस डिपो के अंदर जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी जमा रहने के कारण बस डिपो परिसर में आने-जाने वाले लोगों और यात्रियों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे बस डिपो में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... सड़क से एक फीट ऊंचा सीवर चैंबर, हादसे का खतरा श्याम नगर से रवि मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर चैंबर सड़क के लेवल से करीब एक फीट ऊपर निकला हुआ है। सड़क से ऊंचा चैंबर होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय इसके कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सीवर चैंबर को सड़क के लेवल पर करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। एक साल से पोल पर नहीं लगी लाइट, रात में अंधेरे की समस्या सबलपुरा से शाहिद मंसूरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में एक पोल पर पिछले एक साल से लाइट नहीं लगी हुई है। लंबे समय से पोल पर लाइट नहीं होने के कारण रात के समय आसपास का हिस्सा अंधेरे में रहता है। इससे स्थानीय लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से पोल पर जल्द लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सके। नियमित कचरा नहीं उठने से सफाई व्यवस्था प्रभावित नवलगढ़ रोड से राजेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। कचरा जमा रहने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर कचरा नहीं उठने से सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित रूप से कचरा उठवाने और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की है। नाली का पाइप टूटा, सड़क पर बह रहा पानी पिपराली रोड स्थित जाट कॉलोनी से दीपक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली का पाइप टूट गया है। पाइप टूटने के कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा है और रास्ते में गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे हुए नाली के पाइप की जल्द मरम्मत करवाकर सड़क पर पानी बहने की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. फतेहपुर रोड पर 6 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट:जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' 2. आदर्श कॉलोनी में चार साल बाद सड़क का निर्माण:नवलगढ़ रोड पर पांच दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन निधि चौधरी बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':खुले चैंबर, जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 4. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली ब्लॉक होने जैसी समस्याएं आई सामने 5.पिपराली रोड पर बिजली कटौती की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट, नालियों की खराब स्थिति, जलभराव और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आई 6. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:वार्ड 46 में बेसहारा कुत्तों और हेडा चौक पर लीकेज पाइपलाइन की समस्या हुई दूर, एईएन किरण बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 9.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 10.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं