सीकर में जमीन की फर्जी तरीके रजिस्ट्री करा ली, फिर जमीन को बेचने के नाम पर आरोपियों ने 96.50 लाख रुपए ठग लिए। मामले में सीकर के कंवरपुरा रोड निवासी मूलचंद सैनी ने इस्तगासे के जरिए कोतवाली थाने में 5 लोगों के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है उनके नाम बोदू निवासी सिंहासन गांव, लोकेश निवासी दादली हरदयालपुरा, मुकेश निवासी दादली हरदयालपुरा,भंवरलाल निवासी दादली हरदयालपुरा और बोदू नंदा है। आधार कार्ड एडिट कर नाम में कराया करेक्शन जानकारी के मुताबिक, सिंहासन गांव के रहने वाले बोदू के नाम पर गांव में करीब 11 बीघा जमीन थी, जो उन्होंने 1960 के करीब एक आदमी को बेच दी और खुद डूंगरगढ़ चले गए। लेकिन उनका परिवार वहां पर ही रहने लगा। उन्होंने जिस आदमी को अपनी जमीन बेची थी। वर्तमान में उसकी तीसरी पीढ़ी यहां पर रह रही है। असली मालिक की मौत के बाद 11 बीघा जमीन हड़पी साल 1960 में जब जमीन को बेचा गया, तब बोदू ने एक स्टांप लिखकर दिया था। 1986 में जमीन के असली मालिक की मौत हो गई। लेकिन वर्तमान में जमीन राजस्व रिकॉर्ड में उन्हीं के नाम पर थी। ऐसे में आरोपियों ने मिलकर जमाबंदी निकलवाई और फिर उसके आधार पर एक बुजुर्ग आदमी का आधार कार्ड एडिट करके उसका नाम बोदू करवा दिया। फिर सीकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में लाकर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाकर उसे मूलचंद को बेच दिया। जमीन के बदले 96.50 लाख रुपए ठग लिए।