सीकर में 17 साल की नाबालिग से परिचित के रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को कई बार मिलने के बहाने बुलाकर दरिंदगी की। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के रुपए भी हड़प लिए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अब 19 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि जब वह 17 साल की थी। उस समय उनके एरिया के ही एक गांव के रहने वाले युवक से उसकी पहचान हुई थी। उस युवक ने बाद में उसे कई बार मिलने के बहाने बुलाकर रेप किया था। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग को अपनी बातों में ले लिया और कहा कि वह उसका अच्छा दोस्त है और जिंदगी पर उसके साथ रहेगा। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने करीब 9-10 महीने में नाबालिग लड़की को कई बार मिलने के लिए बुलाया। जब भी नाबालिग विरोध करती तो आरोपी उसे धमकी देने लगता कि वह रेप के बारे में सबको बता देगा। पहले तो नाबालिग ने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई। आखिर में परेशान होकर घरवालों को इस बारे में बताया और फिर पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ सीकर में 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आरोपियों के द्वारा उसका फर्जी अश्लील वीडियो तैयार किया गया। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रेप की कोशिश की गई। लेकिन चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गए।