सीकर‌ के जिला‌ खेल स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली चल रही है। भर्ती रैली के 12वें दिन सोमवार को सीकर और झुंझुनूं जिले के 620 युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती रैली में सीकर, अलवर, कोटा, झुंझुनूं, जयपुर और टोंक समेत 8 जिले के 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना है। जयपुर आर्मी हैड क्वार्टर की ओर से आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर सेना के अधिकारी और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। ये भर्ती रैली 23 अक्टूबर तक चलेगी। रैली के 13वें दिन नीमकाथाना और झुंझुनूं जिले के 620 युवा 400 मीटर के ट्रैक पर दौड़ेंगे। 12 हजार 270 अभ्यर्थियों ने किया है अप्लाई आर्मी‌ रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया- सीकर के जिला खेल स्टेडियम में 23 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी शारीरिक दमखम दिखाएंगे। जयपुर और सीकर जिले के साथ-साथ झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर एआरओ भर्ती क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों का डेट और क्षेत्रवार फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। भर्ती रैली में 12,270 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है। नीमकाथाना क्षेत्र और झुंझुनूं जिले के अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़ निदेशक (कर्नल) हरीश चंद्र ने बताया- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर को सीकर जिले के 20 और झुंझुनूं जिले के 600 युवाओं समेत कुल 620 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं 13 अक्टूबर को नीमकाथाना क्षेत्र के 20 और झुंझुनूं जिले के 600 समेत कुल 620 अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे।