सीकर के कोचिंग एरिया में पुलिस ने होटल-रेस्टोरेंट पर कई जगह रेड कर कार्रवाई की। इस दौरान उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया खुद बुलेट लेकर इलाके में निकले और पुलिस टीम के साथ दबिश दी। कार्रवाई में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। कोचिंग के आसपास की दुकानों से सिगरेट के पैकेट, हुक्के भी जब्त किए। साथ ही मॉडिफाइड बाइक्स को भी जब्त किया गया। पहले देखिए, कार्रवाई की 4 PHOTO'S पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी शिकायत उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि उद्योग नगर और पिपराली रोड पर गलियों में कई लड़के मॉडिफाइड और बिना नंबरी बाइक लेकर घूमते हैं। वहीं कोचिंग के आसपास सिगरेट, तंबाकू बेचना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भी बिक्री हो रही है। इसको लेकर आज प्लानिंग के तहत रेड की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हमेशा होता है कि पुलिस की गाड़ी को देखकर लोग भागने में सफल हो जाते हैं। ऐसे में आज सिविल ड्रेस में बाइक के साथ रेड की कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचकर तलाशी दी गई और फिर पुलिस टीम को बुलाकर लोगों को गिरफ्तार किया। SHO राजेश बुडानिया के कहा कि दीपवाली के पहले कई स्टूडेंट्स कोचिंग से निकलते वक्त झगड़ा कर रहे हैं। उन पर निगरानी के लिए अलग-अलग एरिया में पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात किए गए है।