सीकर पुलिस ने आज एसके स्कूल में छात्राओं से राखी बंधवाई। इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, किशोरीलाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सीकर एसपी प्रवीण नायक ने इस मौके पर कहा कि रक्षाबंधन केवल एक दिन का त्यौहार नहीं बल्कि 365 दिन की जिम्मेदारी है। इस रक्षा कवच का मतलब होता है कि हम हमेशा रक्षा करने के लिए तैयार रहे। आज के समय में महिलाओं की रक्षा केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं खुद भी कर सकती हैं। पुलिस की कालिका यूनिट इसका उदाहरण है। महिलाएं खुद भी यह प्रण ले कि वह अपने साथ होने वाली प्रॉब्लम्स को खुद फेस करें। आज हमने स्कूली छात्राओं से रक्षा कवच बंधवाया है। उन्हें इस बात से आश्वस्त किया है कि उन्हें कोई भी प्रॉब्लम हो वह पुलिस को कॉल करें,पुलिस 24 घंटे उनके लिए रेडी है। एसपी ने स्कूली छात्राओं से अपील कि यदि कोई भी उन्हें परेशान करता है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। यदि मोबाइल यूज करते हैं तो साइबर फ्रॉड से भी बचें।