सीकर में नवरात्रि के कार्यक्रमों से पहले बिजली विभाग भी मेंटेनेंस में जुटा हुआ है। 132 केवी वाटर वर्क्स जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव के कारण इससे संचालित 33 केवी इंडस्ट्रियल एरिया,तोदी नगर और वाटर वर्क्स फीडर से निकलने वाले आसपास क्षेत्रों की बिजली कटौती रहेगी। बिजली सप्लाई सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इन इलाकों में बिजली कटौती बिजली डिस्कॉम के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर रोड, बालाजी नगर, बस डिपो, सर्किट हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर, स्वामी की ढाणी, खींचड़ो का बास, कृषि मंडी, हाऊसिंग बोर्ड, तोदी नगर, श्याम नगर, ज़िला स्टेडियम, चंदपुरा, नाथावातपुरा और रामेश्वरम रेजिडेंसी, बाईपास, राणी शक्ति, बहड़ सर्किल, पोलो ग्राउंड, देव गैस गोदाम, रामपुरा रोड, दुर्गा कॉलोनी, शास्त्री नगर, हाउसिंग बोर्ड, कच्ची बस्ती, धोद पंचायत समिति, तोदी नगर, चंदपुरा रोड, पंडितजी की कोठी, सांवली रोड और फोरेस्ट ऑफिस समेत आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई की 6 घंटे कटौती होगी।