जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद फिर से रोशन हुईं रोड लाइट्स जोधपुर की सोढों की ढाणी से दीपू सोलंकी ने रोड लाइट के खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पोल नंबर 1063 की लाइट बीते कई दिनों से बंद हे। अंधेरे के कारण लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। पोस्ट होने के बाद निगम ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। अब गली में पर्याप्त रोशनी है। सफाई प्रभारी विजय कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर विशाल सिंह इंडा ने कचरे और गंदगी की समस्या हमें पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि जानकारी देने के बावजूद निगम के कर्मचारी रसाला ओवरब्रिज, इन्दोरका कॉलोनी में नियमित साफ–सफाई नहीं कर रहे हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने जेसीबी लगवाकर पूरे एरिया की सफाई करवा समाधान कर दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… सप्लाई में आ रहा दूषित पानी जोधपुर के पाल लिंक रोड, राजीव गांधी कॉलोनी, अशोक नगर से 'भास्कर समाधान' पर संदीप विश्नोई ने पीने के पानी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने गंदे पानी से भरी बोतल का फोटो शेयर कर लिखा कि सप्लाई में बीते कुछ दिनों से बदबूदार दूषित पानी आ रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव गोकुलराम प्रजापति ने कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 3 से ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने और सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि उनकी कॉलोनी विजय नगर एरिया में अब तक पक्की सड़क नहीं बनी है। ड्रेनेज के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं होने से कच्चे रास्ते पर बने गहरे गड्‌ढों में पानी भर जाने से पूरा रास्ता डूब जाता है। रोड 60 फीट चौड़ी, रोड लाइट एक भी नहीं शंकर नगर, सूरपुरा सफारी पार्क, मंडोर से श्रीकृष्ण ने 'भास्कर समाधान' पर रोड लाइट की समस्या पोस्ट की हे। उन्होंने बताया कि उनके यहां 60 फीट रोड पर बिजली के खम्भे तो लगे हुए हैं लेकिन उनमें से एक पर भी लाइट नहीं लगाई हुई है। इससे पूरे एरिया में अंधेरा छाया रहता है। इस जेडीए अप्रूव्ड कॉलोनी में बेसहारा कुतों, पशुओं और वन्य जीवों का खतरा भी रहता है। दिव्यांग बच्चों को बेसहारा कुत्तों के काटने का डर कमला नेहरु नगर–3, 1 नंबर पुलिया, गली नंबर 4 से विक्रम ने बेसहारा कुत्तों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नेत्रहीन विकास संस्थान के सामने 25 से 30 की संख्या में बेसहारा कुत्ते डेरा डाले रहते हैं। इससे दिव्यांग बच्चों को लेकर हमेशा डर बना रहता है क्योंकि अक्सर चलते समय वे उनसे टकरा जाते हैं। साथ ही उन्हें आने–जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ‘भास्कर समाधान’ का खास वीडियो यहां देखें… DB App- https://dainik.bhaskar.com/Tv0KEX5ON5b?ref=MjA2NTAxNjk3MTM2NjU4NDMyMA%3D%3D X- https://x.com/DainikBhaskar/status/2091168492817105049?s=20 Yt- https://youtube.com/shorts/aIKXRNZbJp8?feature=share 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग