सीकर में सड़क पर ठेला लगाने पर ठेले को जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा ठेका संचालक सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण भी नहीं कर सकेगा। इसे लेकर सीकर ट्रैफिक पुलिस ने आज से अभियान शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने आज सीकर के नवलगढ़ पुलिया के नीचे से इस अभियान की शरुआत की है। अब इस सप्ताह पूरे शहर में अभियान जारी रहेगा। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि पिछले दिनों हाथ ठेला संचालकों से समझाइश की गई थी कि वह अपने ठेलों को सड़क किनारे खड़ा करें लेकिन समझाइश के बाद भी वह नहीं माने। ऐसे में आज सीकर के नवलगढ़ पुलिया के नीचे से हाथ ठेला संचालकों को सड़क किनारे करवाया गया है। अब वह यदि नहीं मानते हैं तो उनके ठेलों को जब्त किया जाएगा। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि कोई भी ठेला संचालक या दुकानदार सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करें अन्यथा वह सामान भी जब्त किया जाएगा। अभियान से जुड़ी 2 PHOTOS