सीकर में सुबह से तेज धूप निकली है। तापमान बढ़ने के कारण गर्मी का असर दिखने लगा है। मानसून की ट्रफ लाइन बार-बार शिफ्ट होने की वजह से सीकर में औसत से भी 7% कम बारिश हुई है। फिलहाल जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, पिछले 6 दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं सीकर के आसपास के इलाकों में सुबह से हल्के बादल छाए हैं और उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम ड्राई रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हुई है। जिले में उमस व गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है और उमस बनी हुई है। इस कारण तापमान भी लगभग स्थिर बना हुआ है।