सीकर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज तेज धूप निकली हुई है। आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है। मानसून की बात करें तो, इस बार कमजोर रहा। मानसून की ट्रफ लाइन बार-बार शिफ्ट होने की वजह से पूरे सीजन में औसत से भी 7% कम बारिश हुई है। सीकर में अब तेज बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। हल्के बादल छाए, उमस ने किया परेशान सीकर में पिछले 6 दिन से मौसम ड्राई बना हुआ है। आज सुबह से सीकर जिले के उत्तरी इलाकों में हल्के बादल छाए हैं और उमस भी बनी हुई है। इस साल मानसून के फर्स्ट और सेकंड फेज में अच्छी बारिश नहीं हुई। अगले 24 घंटे मौसम ड्राई रहेगा। बीती रात हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट हुई है। आज सुबह से सीकर में उमस व गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है और उमस बनी हुई है। इस कारण तापमान भी लगभग स्थिर बना हुआ है।