सीकर के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज सुबह से जिलेभर में रुक-रुककर हवाएं चल रही हैं और छितराए बादल छाए हुए हैं। अभी सीकर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी सीकर में मौसम सामान्य रहेगा। बात करें सीकर के तापमान की तो, सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में सीकर में दिन-रात के तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला है। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार, सीकर जिले के कुछ इलाकों में 11 अक्टूबर तक हल्के बादल छाएंगे। रात का तापमान स्थिर बना रहेगा। अभी मौसम में विशेष बदलाव की कोई संभावना नहीं है। 15 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। इस बीच एक वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है।