सिरोही एसपी को एक युवती ने शिकायत देकर दो अलग-अलग लोगों पर दुराचार करने, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि उसका काका उसे बाइक पर बैठाकर दूसरे थाना क्षेत्र में ले गया, जहां कुएं पर एक व्यक्ति ने उसके साथ दो बार दुराचार किया। इसके बाद एक दूसरे युवक ने उसे डरा-धमकाकर कार में बैठाया और वहां भी दुराचार कर वीडियो बना लिया। अब दोनों आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहे हैं। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान उसे गर्भपात की गोलियां खिलाई जा रही हैं। काका बाइक पर बैठाकर दूसरे थाना क्षेत्र में ले गया शिकायत के अनुसार, युवती का काका उसे बाइक पर बैठाकर दूसरे थाना क्षेत्र में ले गया था। वहां कुएं पर एक व्यक्ति ने उसके साथ दो बार दुराचार किया। घटना के बाद युवती ने अपने काका को इसकी जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि काका ने बदनामी का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहा। कुछ दिन बाद दूसरे युवक ने कार में किया दुराचार युवती का आरोप है कि घटना के कुछ दिनों बाद एक दूसरे युवक ने उसे डरा-धमकाकर कार में बैठा लिया। युवक ने कार में ही उसके साथ दुराचार किया और इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। डर के कारण युवती ने उस समय भी किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। घर के पास आकर इशारों से बुलाने का आरोप शिकायत में युवती ने बताया कि उसके चुप रहने का फायदा उठाकर दोनों आरोपी अब उसके घर के आसपास आते हैं और उसे इशारों से बुलाते हैं। आरोप है कि दोनों उसे धमकी देते हैं कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे गर्भपात की गोलियां खिलाई जा रही हैं। एसपी ने थाना अधिकारी को दिए कार्रवाई के निर्देश मामले की शिकायत मिलने के बाद सिरोही एसपी ने इसे गंभीरता से लिया है। एसपी ने संबंधित थाना अधिकारी को मामले की जांच करने और आरोपों की जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।