सिरोही नगरपरिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है। यहां कुल 35 वार्ड में से 23 कांग्रेस ने जीत ली है। भाजपा केवल 10 ही वार्ड जीत पाई। 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सुबह करीब 11:45 पर कांग्रेस के सभी विजेता पार्षद ने एक साथ शपथ ग्रहण की और जीत का सर्टिफिकेट हासिल किया। कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षद जिस बस में बैठकर आए थे, उसी बस में सवार होकर वापस अज्ञात स्थल के लिए रवाना हो गए, अब दोबारा सभापति चुनने के लिए सिरोही आएंगे। ​जीते हुए पार्षदों को दी बधाइयां जैसे ही विजेता पार्षदों की बस नवीन भवन स्कूल परिसर में प्रवेश हुई उनके परिजन फूल माला लेकर दौड़े और उन्होंने माला पहनाने के साथ ही बधाइयां भी दी। इस दौरान विजेता पार्षद करीब आधे घंटे तक रुके। सिरोही में भाजपा की हार पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि भाजपा की हार पर पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए और राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को त्यागपत्र दे देना चाहिए माउंट आबू व शिवगंज में भाजपा को बहुमत, पिंडवाड़ा में कांग्रेस इधर जिले की माउंट आबू नगरपालिका में 25 वार्ड में से 15 वार्ड जीतकर भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। माउंट आबू नगरपालिका में भाजपा ने बाजी मार ली। यहां पर कांग्रेस के 7 प्रत्याशी ही जीत पाए। 2 निर्दलीय भी जीते है, जबकि आरएलपी का 1 प्रत्याशी विजयी रहा। शिवगंज नगरपालिका की 35 सीटों में से भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 14 और निर्दलीयों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की। पिंडवाड़ा नगर पालिका की 25 सीटों में से कांग्रेस 13, भाजपा 7 और निर्दलीय 5 सीटों पर जीते है। सिरोही नगरपरिषद में कौन जीता-कौन हारा…