सिरोही के अरविंद पेवेलियन में राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। लीग चरण के बाद खेल रोमांचक दौर में है। खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। संयुक्त संचालन सचिव हेमलता मिस्त्री ने बताया कि टीमें क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल में जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी लेराराम व संयोजक गुरमीतसिंह ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की। चयनकर्ता सुरेन्द्र सिंह राठौड़ व गोपाल सिंह राव पोसालिया के अनुसार, छात्र 19 वर्ष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भीलवाड़ा ने अजमेर को 17-7 से हराया। छात्रा 19 वर्ष वर्ग में डीडवाना-कुचामन ने भीलवाड़ा को 7-0 से और राजसमंद ने बीकानेर को 7-5 से अगले दौर में जगह बनाई। छात्र 17 वर्ष वर्ग में फलोदी ने राजसमंद के विरुद्ध टॉस जीता। छात्रा 17 वर्ष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जयपुर प्रथम ने श्रीगंगानगर को 17-12 से और अजमेर ने हनुमानगढ़ को 12-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ दर्शकों का उत्साह भी बढ़ रहा है।