इस्लामपुर श्री ऋद्धि-सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, रतनशहर में गणेश महोत्सव के अवसर पर रतनशहर यूथ क्लब की ओर से आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। वॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विक्रम सैनी ने बताया कि रतनशहर यूथ क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिक्स जाट रेजिमेंट की टीम विजेता रही। टू जाट रेजिमेंट की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में यशवंत को बेस्ट प्लेयर चुना गया। झुंझुनूं कप कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में बिजली विभाग, बगड़ की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। झुंझुनूं लीजेंड की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं झुंझुनूं कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भावन क्रिकेट क्लब विजेता रही। फाइनेंसर क्लब एवं सेठ सांवरिया की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। महाकाल स्ट्राइकर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट प्लेयर नीरज शर्मा रहे। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पारितोषिक वितरण के अवसर पर प्रतापराम सैनी, सायरमल सैनी, डॉ. सुरेंद्र सैनी, महेंद्र सैनी ठेकेदार, राजेश शर्मा, मुरलीधर सैनी, कपिल शर्मा, लीलाधर सैनी, ब्रह्मदत्त सैनी व कपिल देव आदि उपस्थित रहे। सोमवार को रतनशहर में गांव के मुख्य मार्गों से निशान यात्रा और झांकी निकाली गई। दिनभर भंडारा चलता रहा। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी और मनोरंजन किया। सोमवार रात को मंदिर में भजनों का कार्यक्रम हुआ। इस्लामपुर. गणेश महोत्सव में विजेता टीमों को पुरस्कृत करते अतिथि।