भरतपुर| ​रविवार को सैनी मिष्ठान भंडार के छठे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने नए प्रतिष्ठान के खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उनके आसपास ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।बिजली घर क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों के चलते मुख्य मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों और आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सैनी मिष्ठान भंडार की यह नई शाखा ग्राहकों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो सकती है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि पास में प्रतिष्ठान उपलब्ध होने से उन्हें काफी हद तक इन परेशानियों से निजात मिलेगी। अब आसपास के लोगों को गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां और अन्य सामग्री आसानी से अपने नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगी।