सियाणा-आकोली मुख्य रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। यह घटना सियाणा अकोली मुख्य सड़क रोड पर हुई, जहां आडवाड़ा निवासी अशोक कुमार मेघवाल और उनकी मां बबी देवी की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक कुमार अपनी मां बबी देवी के साथ आकोली से अपने गांव आडवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान सियाणा की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी इतनी तेज थी कि बबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार ने सियाणा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सियाणा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों, समाज के लोगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सियाणा पुलिस चौकी से एएसआई सुनील गुर्जर ने बताया कि इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।